जल को प्रदूषित न करने की शपथ दिलाई

जल को प्रदूषित न करने की शपथ दिलाई

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज 5 एमपी गर्ल्सर बटालियन एनसी सी कैडेट्स के द्वारा विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन द्वारा छात्राओं के जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल को प्रदूषित न करने हेतु शपथ दिलाई गयी। कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हमें जल को बचाने एवं जल के महत्व के विषय में लोगों को जागरूक करना तथा पेड़ लगाने हेतु प्रेरित करना है तभी जल की कमी को पूरा किया जा सकता है।
इस अवसर पर एन.सी.सी. अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी कोरी ने बताया वर्तमान में जल संकट दिनों दिन गहराता जा रहा है। हमारे जल स्त्रोत निरंतर अपषिष्ट पदार्थों द्वारा दूषित होते जा रहे है। अत: हमें जल को दूषित होने से बचाने हेतु हर संभव प्रयास करने होगे। विश्व जल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कोलाज, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित कि गई तथा एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!