मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस ने पोलखोल चौपाल लगायी

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस ने पोलखोल चौपाल लगायी

बुदनी। आज मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने पोल-खोल चौपाल लगा कर प्रदेश सरकार की असफलता गिनाई। बुदनी विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने सरकार और सरकार से जड़े लोगों के द्वारा किये जा रहे अत्याचार की पोल खोली। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राजकुमार पटेल, बाला बच्चन, सविता दीवान, महेश पटेल सहित अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे।
पोल खोल कर्यक्रम में कांग्रेस ने अधिकारियों, ठेकेदारों, रसूखदारों द्वारा की जा रही मनमानी की पोल खोली। इस अवसर पर अरुण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र की हालत ने मुख्यमंत्री के लोगों ने ही उनकी पोल खोल दी। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले की यह हालत है, तो प्रदेश की क्या हालत होगी। अजय सिंह ने बुदनी विधान सभा के लोगों को हिम्मत वाले लोग कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा यात्रा एक दिखावा है। इसका खर्चा कहां से आ रहा है। लाखों रुपये खर्च हो रहा है, नर्मदा नदी हो रहे अवैध उत्खनन रोके जाएं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!