आचार्य विद्यासागर महाराज का दीक्षा महोत्सव प्रारंभ

इटारसी। जैन संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज का दीक्षा महोत्सव संयम स्वर्ण महोत्सव के रूप आज मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महोत्सव की शुरुआत आज प्रभात फेरी से हुई। अनुयायियों ने आज सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली, जो बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए पहली लाइन स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। दीक्षा महोत्सव के अंतर्गत आज दिन भर और भी धार्मिक आयोजन होंगे।
जैन समाज के सदस्य अधिवक्ता दीपक जैन ने बताया कि संपूर्ण विश्व में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 50 वॉ दीक्षांत समारोह श्रद्धा से मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में आज दोपहर 2 बजे से होगा जिसमें छग के मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल होंगे। यहां इटारसी में भी इसी आयोजन के तहत सुबह 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। जैन समाज के महिला-पुरुष आचार्यश्री के भजन-कीर्तन गाते हुए निकले। सुबह 8:30 बजे से पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विद्या गुरु विधान कार्यक्रम हुआ। दोपहर 12 बजे से जयस्तंभ चौक पर भोजन प्रसाद वितरण होगा तथा शाम 7 बजे से मंदिर में आचार्यश्री की महाआरती तथा अपने जीवन में जो भी सदस्य आचार्यश्री से रूबरू हुए हैं, उनके संस्मरण सुनाएंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!