युवक ने लगायी फांसी, कारण अज्ञात
युवक ने लगायी फांसी, कारण अज्ञात
इटारसी। पुरानी इटारसी मीठा कुआ के पास एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना का पता सुबह आठ बजे पड़ोसी को युवक के घर में देखने पर चला, जिसके तुरंत बाद पडोसी व्यक्ति ने डॉयल 100 पर पुलिस को सुचना दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सागर उर्फ ब्रम्हा पिता बसंत सिंह उम्र 19 वर्ष ने अपने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना मंगलवार शाम से लेकर बुधवार सुबह के बीच की है। मृतक ने मंगलवार शाम 4 बजे अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी भी की थी। पार्टी के बाद दोस्त चले गए थे और इसी बीच रात में फांसी लगाने की आशंका पुलिस ने जतायी हे। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है एवं युवक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।