इटारसी। लगातार तीन दिन बिजली विभाग अंतिम चरणों में मेंटेनेंस करेगा। इस दौरान मालवीयगंज, गांधीनगर और टाउन फीडर पर काम होंगे। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को मेंटेनेंस किया जाएगा।
बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वैभव मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को मालवीयगंज फीडर पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इसके चलते सुबह 7 से 11 बजे तक मालवीयगंज, सूरजगंज चौराह, आसफाबाद, तेरहवी लाइन, शिवा काम्पलेक्स, सिंधी कालोनी, एसबीआई के आसपास का क्षेत्र और सब्जी मंडी एरिया में बिजली नहीं रहेगी। इसी तरह से शुक्रवार को सुबह 7 से 11 बजे तक मेंटनेंस के चलते देशबंधुपुरा के पूर्वी हिस्से में गांधी मैदान, फे्रन्ड्स चर्च, गुरुनानक काम्पलेक्स का पिछला हिस्सा, आरएमएस आफिस, पोस्ट आफिस, पुराना फल बाजार, गांधीनगर, अस्पताल के आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। इसी तरह से शनिवार को टाउन फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 7 से 11 बजे तक पीपल मोहल्ला, नई गरीबी लाइन, बाजार क्षेत्र, बैल बाजार, नेहरुगंज आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।
[adrotate banner="7"]
अंतिम चरण में तीन दिन लगातार होगा मेंटेनेंस

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









