इटारसी। आज यहां हनुमानधाम मंदिर में अखंड राजपूताना सेवा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आशीष सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अनिल सिंह देवड़ा की सहमति से नवीन कार्यकारिणी गठित की गयी। कार्यकारिणी में पार्थ सिंह राजपूत को जि़ला संगठन मंत्री, भानुप्रताप सिंह को जि़ला संगठन महामंत्री, अजय सिंह राजपूत को जि़ला महासचिव, एवं शुभम सिंह राठौड़ को जि़ला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के पद पर अखिलेश सिंह सोलंकी को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही इटारसी युवा इकाई के नगर अध्यक्ष का दायित्व शशांक सिंह (गोल्डी) बैस को, गौरव सिंह राजपूत एवं नितिन सिंह राजपूत को युवा नगर उपाध्यक्ष, राज सिंह राजपूत को नगर सचिव का दायित्व सौंपा गया। छात्र इकाई में ब्रजेश सिंह सेंगर को नगर अध्यक्ष एवं गौतम सोलंकी को नगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अखंड राजपूताना सेवा समिति की कार्यकारिणी का गठन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com