इटारसी। गणेश समिति एवं शंकर समिति ग्राम घुघवासां के तत्वावधान में 18 मार्च को अखंड रामायण इनामी प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्रामवासी घुघवासा के सहयोग से किया जाएगा। समिति के पुरुषोत्तम पटेल, बारेलाल बड़कुर, मुंगेरीलाल चौधरी, सुनील चौरे, दिलीप चौधरी, राजेश पटेल ने बताया कि अखण्ड रामायण इनामी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 7001 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5001, चतुर्थ 3001 एवं पांचवां पुरस्कार 2001 रुपए रखा है। अखंड रामायण प्रतियोगिता 18 मार्च को रात्रि 8 बजे से आयोजित की जाएगी. समिति ने समस्त धर्मपे्रमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
अखंड रामायण इनामी प्रतियोगिता 18 को

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








