इटारसी। सिंधी समाज के सदस्यों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर पुराने फल बाजार स्थित भगवान झूलेलाल के मंदिर में भोग लगाने के बाद पीले चावल का प्रसाद वितरण किया है।
जल के देवता भगवान वरुण देव, यानी झूलेलाल को प्रसन्न करके अच्छी बारिश की कामना करते हुए सिंधी समाज के सदस्यों ने शनिवार की शाम को यहां पुराने फल बाजार में स्थित भगवान झूलेलाल के मंदिर में भोग लगाने के बाद मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया है। इस अवसर पर सैंकड़ों नागरिकों ने मीठे चावल का प्रसाद ग्रहण किया। समाज के सदस्य बताते हैं कि हर वर्ष अच्छी बारिश की कामना को लेकर समाज मीठे, पीले चावल का वितरण करता है। भगवान झूलेलाल जल के देवता हैं जो मन्नते पूरी करके अच्छी बारिश करते हैं। उधर शुक्रवार की रात को भी झूलण सेवा समिति के संरक्षक गोपाल सिद्धवानी ने भी अच्छी बारिश की कामना करके रोटी बैंक में मीठे पीले चावल का वितरण किया था।
इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष अशोक लालवानी, सचिव मनोज सुंदररानी, सहसचिव लक्की गुरयानी, गोपाल सिद्धवानी, कोषाध्यक्ष सन्नी चेलानी, धर्मदास मिहानी, अटलराम चेलानी, मोहनलाल चेलानी, मोहन मेघानी, गोमा खिलवानी, महेश वलेचानी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
अच्छी बारिश की कामना, बांटे मीठे पीले चावल

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








