इटारसी। राज्य शासन के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन सुबह 9 बजे अटल पार्क में किया जाएगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अटल पार्क में होने वाले आयोजन में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा आमजन भी शामिल होंगे। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हों।
अटल पार्क में होगा सूर्य नमस्कार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









