भोपाल। कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री सचिन यादव ने आज रतलाम जिले के अति-वृष्टि प्रभावित जावरा विकासखण्ड के ग्राम पिपलिया जोधा, पिपलोदी, हनुमंत्या और आलोट विकासखण्ड के ग्राम माल्या, करवाखेड़ी और माधोपुर का दौरा किया। श्री यादव ने प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी तथा अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
जिला प्रशासन ने बताया कि जावरा विकासखण्ड में अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त 650 मकानों को सूचीबद्ध किया गया है। इन मकानों के मालिकों को कुल 2 करोड़ 42 लाख रूपये मुआवजा राशि वितरित की जा रही है। प्रभावित परिवारों को 50 किलो अनाज, 5 लीटर केरोसिन और 5 हजार रूपये रसोई सामग्री के लिये भी दिये जा रहे हैं।
अति-वृष्टि प्रभावित गाँवों के दौरे में विधायक श्री मनोज चावला और श्री राजेन्द्र पाण्डे भी मंत्री श्री सचिन यादव के साथ रहे।
अति-वृष्टि प्रभावित गाँवों में पहुँचे मंत्री श्री यादव

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








