इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर से अनाज की चोरी करते पकड़े दोनों भाईयों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस को मंडी के सुरक्षा गाड्र्स ने नरेश यादव को पकड़कर सौंपा था और महेश वहां से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने महेश को भी गिरफ्तार कर लिया था।
उल्लेखनीय है कि 25-26 फरवरी की रात करीब 2 बजे मंडी के सुरक्षा कर्मियों ने लगातार हो रही चोरी के बाद एक चोर नरेश यादव को योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा था। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। दोनों चोर आपस में सगे भाई है। पिछले कुछ माह से हो रही लगातार चोरियों से परेशान गाड्र्स ने योजना बनाकर यह कार्य किया और रात को दो बजे एक को धर दबोचा। दोनों भाई पूर्व में मंडी में ही हम्माली करते थे।
अनाज चुराने वाले दोनों भाईयों को भेजा जेल


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








