अनियंत्रित होकर पलटी ट्रॉली, घायल हुए लोग
बनखेड़ी। रविवार दोपहर को यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग छींद शादी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। ट्राली में सवार करीब 25 महिला पुरुष यात्रियों में से अधिकांश लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली खापा कलॉ गांव के पास पलटी है। घायलों को तत्काल बनखेड़ी अस्पताल लाया गया। दुर्घटना का पता चलते ही सबसे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को ट्रॉली से बाहर निकालने में मदद की। उसके बाद पिपरिया-बनखेड़ी 108 डायल 100 मौके पर पहुंची। पिपरिया बनखेड़ी की सभी एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल से पहुंचाया गया।