अनुभाग के दोनों अधिकारियों को कोरेंटाइन करें

अनुभाग के दोनों अधिकारियों को कोरेंटाइन करें

इटारसी। शहर में एक चिकित्सक के कोरेना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह खुलासा हुआ है कि इटारसी अनुविभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी जिसमें एक महिला शामिल है, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। जो सूची जारी की है उसमें उन दोनों अधिकारियों के नाम हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पगारे ने आयुक्त नर्मदापुरम संभाग से इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामला अति गंभीर है। जब कोरोना पॉजिटिव से मिलने वाले और उनके यहां आने वाले और आने वालों से जुड़े हुए लोग क्वॉरेंटाइन हो रहे हैं तो इन दोनों संबंधित अधिकारियों को क्वॉरेंटाइन क्यों नहीं किया जा रहा है। अभी 2 दिन पूर्व ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने इन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है इन दोनों अधिकारियों को क्वॉरेंटाइन कराया जाए और इनके स्थान पर दूसरे नए अधिकारी कार्य व्यवस्था देखने हेतु अस्थाई रूप से नियुक्त किए जाएं। क्योंकि मामला अधिकारियों का है, इसलिए इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!