स्कूली बच्चों को वन्य जीवन से परिचित कराया
इटारसी. स्कूली बच्चों को वन्य जीवन से परिचित कराने वन विभाग के तत्वावधान में इको अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया. परिक्षेत्र इटारसी के अंतर्गत वन विभाग के इस कैंप में पथरोटा, तवानगर, इटारसी और आसपास के करीब 140 स्कूली बच्चों ने भागीदारी की.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पक्षी दर्शन, वनभ्रमण, प्रकृति परिचय कराया तथा वन क्षेत्र में पेड़-पौधों की पहचान, उनका महत्व, उपयोग से बच्चों को अवगत कराया. इस अवसर पर बच्चों की प्रतियोगिता भी करायी गई. अनुभूति कार्यक्रम में रिटायर्ड आईएफएस श्री कुशवाह, आरके चौरे, संयुक्त वन मंडल अधिकारी होशंगाबाद डीके वासनिक, परिक्षेत्र अधिकारी एलएल यादव ने बच्चों को कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर बच्चों ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा करने एवं पौधे लगाने, पर्यावरण एवं स्वच्छता का संकल्प लिया.
अनुभूति के अंतर्गत स्कूली बच्चों को कराया वनभ्रमण

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









