इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम आज विंडो निरीक्षण करते हुए इटारसी पहुंचे लेकिन यहां उन्होंने निरीक्षण नहीं किया। महज अधिकारी-कर्मचारियों से मुलाकात के बाद रस्म अदायगी करके जबलपुर रेलखंड पर रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए जबलपुर रवाना हो गए। जीएम अजय विजयवर्गीय हबीबगंज से इटारसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने होशंगाबाद और पवारखेड़ा का विंडो निरीक्षण भी किया।
निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे जीएम श्री विजयवर्गीय का स्टेशन प्रबंधक सुनील कुमार जैन ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जीएम ने ड्रायवर लॉबी में पहुंचकर वहां मौजूद चालकों से चर्चा की और फिर स्टेशन प्रबंधक के कक्ष में रेलवे कर्मचारी नेताओं से ज्ञापन लेकर उनसे भी चर्चा की। पमरे मजदूर संघ ने उन्हें सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। यहां रेल कर्मचारी नेताओं से समस्याओं पर चर्चा के बाद जीएम यहां से रवाना हो गए।
अफसरों, कर्मचारियों से मिलकर चले गए जीएम

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









