---Advertisement---

अब किससे मांगेंगे हिसाब और जवाब : डॉ. शर्मा

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज नवमी लाइन में हुआ। कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी सिंह ठाकुर, एकनाथ हर्णे और संतोष गौर ने डॉ. शर्मा की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि कांगे्रस पिछले कई दिनों से जवाब दो, हिसाब दो कह रही है। अब पैंतीस साल ने भाजपा में रहे सरताज सिंह ही कांगे्रस में पहुंच गए। किससे हिसाब मांगोगे। उन्हीं से मांगिए हिसाब।
डॉ. शर्मा ने कहा कि मुझे अफसो है, आज इस मंच पर बाबूजी को होना था। वे आशीर्वाद देते और कहते जाओ लड़ो चुनाव। आप आशीर्वाद तो दूर लडऩे ही आ गए। अब आ ही गए हैं तो हम भी तैयार हैं, लड़ लेंगे। आप केसरिया रथ में सवार होते तो अच्छा होता, आपने तो कांग्रेस का रथ चुन लिया जो देश में घुसपैठियों को, माओवादियों को बढ़ावा देती है। अब बाबूजी बताएं कि राम मंदिर और रोहिंग्या पर उनके विचार बदले हैं या वही हैं। उस कांग्रेस से पूछिए कि वह रामपथ गमन बनाने की बात क्यों कर रही है, जिसने कोर्ट में श्रीराम को काल्पनिक पात्र कहा था। आप नेता थे, हम कार्यकर्ता। आपसे हमेशा कांग्रेस में बुराईयां ही सुनी हैं, महज दो दिन में कांग्रेस अच्छी कैसे हो गयी। आपने कांग्रेसियों के बीच यह कहकर हजारों कार्यकर्ताओं का अपमान किया है कि आपको पार्टी ने नहीं जिताया, खुद जीते हैं। अब भाजपा का कार्यकर्ता, इस अपमान का बदला तो अवश्य लेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एकनाथ हर्णे ने कहा कि वर्षों से कई सरकारें देखीं, इस सरकार ने जो काम किए हैं, इससे स्पष्ट है। प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। संतोष गौर ने कहा, मेरा पूरा परिवार भाजपा में था, मैं बीस वर्ष कांग्रेस में रहा। वहां चापलूसी और नेताओं के चक्कर लगाने वालों को टिकट दी जाती है। नपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनसेवा है, हमें एक अच्छा जनसेवक मिला है, उनको जिताने के लिए हमें मेहनत करना है। विश्वनाथ सिंघल ने कहा इस बार दोगुनी बहुमत से जीत दिलानी है। पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे ने कहा कि आज हमको विधानसभा अध्यक्ष पद का सम्मान करना है और उसी के अनुरूप जीत दिलाना है। पार्षद यज्ञदत्त गौर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सामथ्र्य और उर्जा से आगामी पंद्रह दिन पार्टी के लिए दें। राकेश जाधव ने कहा कि डॉ. साहब के नेतृत्व में शहर को गुंडाराज से मुक्ति मिली है, हमें इसे कायम रखने के लिए हमें उनको भारी बहुमत से जिताना होगा।
इस अवसर पर संचालन जयकिशोर चौधरी ने व नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, चुनाव प्रभारी कल्पेश अग्रवाल, छोटे भैया चौधरी, टीटू सलूजा, अनिल बुंदेला, नीलेश चौधरी, राजसिंह राजपूत, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल चौरे, महिला मोर्चा से संध्या चौहान, फूलचंद यादव, सुभाष मालवीय, डॉ.यूके शुक्ला, दीपक अठौत्रा, उमाशंकर यादव, रामौतार यादव, राजकुमार यादव, धनपाल पटेल, राजेन्द्र जैन, सुभाष बनर्जी, सुशील चौधरी, रघुवंश पांडेय, हरवंश हूरा, जीपी मालवीय, संतोष दीवान, लीलाधर नामदेव, अयूब खान, मुकेश यादव, जितेन्द्र पटेल, मनजीत कलोसिया, बृजेश यादव, दिलीप पटेल, अनवर अली सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. शर्मा का स्वागत किया।
gold01018

Sai Krishna1

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.