इटारसी। सचखंड लंगर सेवा समिति ने आज गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर नेशनल हाईवे पर नहर के पास, ओवरब्रिज पर शर्बत का वितरण किया। समिति द्वारा 62 दिनों से 24 घंटे की लंगर की सेवा जा रही है।
आज शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सचखंड लंगर समिति द्वारा शर्बत का वितरण नेशनल हाईवे पर नहर के पास, समस्त राहगीरों को किया एवं ओवर ब्रिज के ऊपर सभी आने जाने वालों को किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचखंड लंगर सेवा समिति के सेवादार पवन बोहरा, जोगिंदर सिंह, बलजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सलूजा राहुल, राहुल राखड़े, सुमित सिंह, गोगी सेठी, सनी सिंह आदि सेवादारों ने सहयोग किया।
अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर शर्बत वितरण


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








