इटारसी। राजस्व विभाग की टीम ने मरोड़ा रेत खदान पर औचक कार्रवाई कर एक डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए हैं। जब्त डंपर और ट्रैक्टर-ट्राली को रामपुर थाने में खड़ा किया है।
नायब तहसीलदार एनपी शर्मा ने बताया कि मरोड़ा रेत खदान पर अपने विभाग की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया तो यहां अवैध उत्खनन करते हुए एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की है। श्री शर्मा ने कहा कि हरदा का एक डंपर और मरोड़ा की एक ट्रैक्टर ट्राली कंपनी को आवंटित जगह स अलग रेत का उत्खनन कर रहे थे। यहां खनन करने वाली बालाजी कंपनी से टोकन भी जारी किया था। खदान से एक डंपर एमपी 38, एच-0669 तथा बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर रामपुर थाने भेजा है।
अवैध उत्खनन करते डंपर और ट्रैक्टर ट्राली पकड़े
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








