इटारसी।पुलिस ने धौंखेड़ा तिराहे से होशंगाबाद निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पाव देसी शराब जब्त की है। एएसआई महेश जाट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सरकारी अस्पताल होशंगाबाद के पास रहने वाले युवक भूरा पिता सलीम शाह 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत दो हजार रुपए बतायी जा रही है।
इसी तरह से पुलिस ने खेड़ा क्षेत्र से भी बंगाली कालोनी होशंगाबाद निवासी सलमान पिता सलीम 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 100 पाव देसी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब पांच हजार रुपए बतायी जा रही है। पुलिस ने ओवरब्रिज तिराहे से भी जित्तू पिता वीरेन्द्र राजपूत 20 वर्ष निवासी मालाखेड़ी को गिरफ्तार कर उसके पास से छह बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। रॉयल स्टेग की इस शराब की कीमत 4620 रुपए बतायी जा रही है।
अवैध देसी शराब जब्त

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









