---Advertisement---

अवैध होर्डिंग को लेकर संयुक्त व्यापार महासंघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर पालिका दुकानों के किराए में वृद्धि और अवैध होर्डिंग के विरोध में संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी के पदाधिकारियों ने जनसुनवाई में एसडीएम टी प्रतीक राव को ज्ञापन दिया।

संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने बताया कि इटारसी के नपा आधिपत्य की लगभग 1500 दुकानें हैं, जो लगभग 60 से 90 वर्षों तक पुरानी हो चुकी हैं एवं अत्यन्त जर्जर हालत में हैं। नगर पालिका इटारसी ने आज तक न इनकी कभी रिपेयरिंग कराई ना ही इन पर ध्यान दिया जाता है। कुछ समय पहले प्रशासन की पहल पर अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्यवाही कर कुछ अवैध होर्डिंग को हटाए थे, पर अब उन्हीं जगहों पर रातों रात अवैध होडिंग लगाई जा रही हैं, इसके साथ ही नपा की जर्जर दुकानों पर अनाधिकृत तौर पर भारी भरकम गार्डर लगाकर सीमेंट क्रांकीट से पिलर पर अवैध होर्डिंग खड़े किए जा रहे हैं।

हालत यह है कि अन्दर लैंटर की लोहे की छड़े सड़ चुकी हैं। इन होडिंग के लगाने के लिए दुकानदारों से किसी प्रकार की अनुमति सहमति नहीं ली गई हैं, जिससे कभी भी कोई भी बड़ी घटना, दुर्घटना, जनहानि, हो सकती है। संयुक्त व्यापार महासंघ ने एसडीएम से इसकी जांच कराकर इन अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई दुकानों की छतों से होर्डिंग हटाने का अनुरोध किया है साथ ही दुकानों के किराए में की गई वृद्धि के संबंध में भी चर्चा की। इस मौके पर संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव सन्मुखदास चेलानी, नीरज जैन गोलू, राहुल अग्रवाल, अमन जैन, जोगेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारी भी साथ थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!