असंगठित श्रमिक की मृत्यु पर तत्काल मिली सहायता

इटारसी। मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना के तहत पंजीकृत मजदूर की मृत्यु हो जाने पर नगरपालिका ने उनके घर पहुंचकर तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई। नगरपालिका के सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी सतीश मिश्रा मृतक के घर पहुंचे और मृतक की अंतिम यात्रा में शामिल भी हुए। यहां शांतिधाम में उन्हें मृतक के परिजनों को 5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। योजना प्रारंभ होने के बाद ये पहला मामला नपा के सामने आया था।
नगरपालिका के अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि उत्तर बंगलिया वार्ड 8 में रहने वाले रामदुलारे पिता रामप्रसाद की मृत्यु बीमारी से हो गई थी। उनकी मृत्यु की सूचना पार्षद प्रियंका चौहान ने नगरपालिका में दी गई थी। वे पंजीकृत असंगठित श्रमिक थे, इसलिए तत्काल ही सीएमओ अक्षत बुंदेला ने उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई। सीएमओ अक्षत बुंदेला ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नपा कार्य कर रही है। शहर में यदि किसी भी पंजीकृत श्रमिक परिवार में यदि मृत्यु या एक्सीडेंट की घटना होती है तो वे तत्काल उन्हें सूचना करें। नगरपालिका तत्काल मदद उपलब्ध कराएगी।

क्या है योजना
सीएमओ अक्षत बुंदेला ने बताया कि श्रमिक की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए पंचायत एवं नगरीय निकाय से 5 हजार रुपए की नगद सहायता मिलती है। इसके अलावा घर के मुखिया श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर परिवार को 2 लाख तथा दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपए की सहायता मिलती है। दुर्घटना में स्थाई अपंगता पर 2 लाख तथा आंशिक अस्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपए की सहायता मिलती है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!