इटारसी। कोविड-19 में कंटेन्मेंट एरिया गांधी नगर में पूरी ईमानदारी से ड्यूटी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका का सम्मान आज किया। वार्ड नंबर 23 व 24 की आंगनबाड़ी कायकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान फूल मालाओं और गिफ्ट देकर किया गया।
नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा भदौरिया के निवास पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दीप्ति शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रश्मि तोमर, अमीना बी, रजनी भदौरिया, ममता बघेल, सहायिका, सविता श्रीवास, यास्मीन बी, सुषमा मौर्य का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा भदौरिया, समाजसेविका कविता भावसार, शशि साहू, जसवंत कौर, लक्ष्मी यादव के साथ महिला कांग्रेस की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









