आखातीज : आराध्य का होगा अभिषेक
इटारसी। आज चयन कॉलोनी पुरानी इटारसी स्थित मुनुआ तिवारी के निवास पर कान्यकुब्ज समाज की बैठक श्याम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में की गई । सर्वप्रथम आराध्य श्रीपरशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर सभी विप्रो को तिलक किया गया। आखातीज के दिन आराध्य के जन्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले आयोजन के बारे में विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाई गई। सभी को उस आयोजन की जबाबदारी दी गई।
आखातीज को प्रातः परशुराम जी का अभिषेक,पूजा पाठ ओर प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में सभी सपरिवार पुरुष श्वेत वस्त्र और महिलाएं पीताम्बर वस्त्र पर रहेंगे।
इस बैठक में कान्यकुब्ज समाज को मजबूत करने पर बल दिया गया।इस मौके पर पँ.श्याम शंकर तिवारी,पँ.मानवेन्द्र पांडेय, पँ.के.के.दीक्षित, डॉ यू.के. शुक्ला,पँ.अनिरुद्ध शुक्ला,पँ.विष्णु पांडेय,पँ.अजय शुक्ला,पँ.अनिल अवस्थी,पँ.हिमांशु मिश्रा,पँ.पवन शुक्ला,पँ.प्रवीण तिवारी,पँ.शैलेन्द्र पाठक,पँ.सुशील अवस्थी,पँ.सूर्यनारायण तिवारी,पँ.आर.एस.तिवारी,पँ.सुधांशू मिश्रा,पँ.रामशंकर तिवारी,पँ.मनोहर तिवारी,पँ.अतुल शुक्ला,पँ.दर्शन तिवारी,पँ.संजय बाचपेयी,पँ.अविनाश तिवारी,पँ.शरद दीक्षित,पँ.अंशुल मिश्रा,पँ.तरुण शुक्ला अन्य साथी गण मौजूद थे।