होशंगाबाद। जिले भर में कई स्थानो पर आग दुर्घटनाएं हुई है। आग दुर्घटनाओ को रोकने तथा दुर्घटना होने पर तत्काल बचाव कार्य करने के लिए प्रत्येक पंचायत में समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में एडीएम मनोज सरियाम ने बताया कि समिति का अध्यक्ष गांव के सरपंच को बनाया गया है। समिति में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी, कोटवार तथा ग्राम सुरक्षा समिति के दो नामांकित सदस्यो को शामिल किया गया है। समिति गांव में अग्नि दुर्घटना होने पर उसके बचाव के तत्काल प्रयास करेगी। समिति किसानो को नरवाई न जलाने तथा नरवाई से भूसा बनाने के दौरान सावधानी बरतने के संबंध में किसानो को जागरूक करेगी।
एडीएम ने बताया कि सभी हारवेस्टर तथा भूसा मशीन चलाने वालो को भी अग्नि दुर्घटना के संबंध में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा है कि सभी सरपंच ग्राम पंचायत में उपलब्ध पानी के टेंकर भर कर रखे जिससे आग लगने की घटना होने पर तत्काल उसका उपयोग किया जा सके। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एसडीएम, पुलिस अधिकारियों तथा जनपद पंचायत को सूचित करे। उन्होंने आम जनता से भी आग दुर्घटना रोकने के उपाय करने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि यदि आग लगने की दुर्घटना होती है तो उपलब्ध संसाधनो से उसे बुझाने के प्रयास करे। गांव की बस्ती के आसपास के खेतो में नरवाई से आग का खतरा बना रहता है। नरवाई को उचित तरीके से नष्ट करे।
आग दुर्घटना रोकने हेतु हर ग्राम पंचायत में समिति गठित

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









