होशंगाबाद। जनपद पंचायत बाबई में स्थित स्वसहायता समूह के सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र (सीटीसी) में आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों के विक्रय हेतु आजीविका बाजार का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाबई सुश्री पूनम दुबे ने किया।
आजीविका बाजार में स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित आजीविका के नाम से आम का आचार, जैविक अमचूर, जैविक ड्राय मशरूम, टायेलेट क्लीनर, फिनाईल, हर्बल साबुन, वाशिंग पावडर, हैंड वाश, झाडू, जैविक वर्मी कम्पोस्ट खाद, जैविक कीटनाशक, सेनेटरी पेड, कंगन, चूड़ी, मोती की आर्टिफिशयल ज्वेलरी, साफ्ट टायज, टेडीबियर, बांस के खिलोने व अन्य जरूरत की वस्तुए उपलब्ध रहेंगी।
आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक आशीष शर्मा ने बताया कि कलेक्टर धनंजय सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह के निर्देशन में इस प्रकार के आजीविका बाजार जिला स्तर पर खोले जाकर स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किये जाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। आजीविका बाजार के शुभारंभ के मौके पर जिला प्रबंधक आजीविका मिशन आशीष शर्मा, सहायक जिला प्रबंधक विवेक बुधोलिया, विकासखंड प्रबंधक बसंती गढ़वाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजीविका बाजार की हुई शुरूआत


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









