इटारसी। ग्राम सेवा समिति निटाया और रोहना के तत्वावधान में जैविक उत्पाद बाजार रविवार,13 अक्टूबर को ईश्वर रेस्टॉरेंट में सुबह 11 से शाम 6 बजे तक होगा।
समिति के हेमंत दुबे ने बताया कि खेती और किचिन को जहर मुक्त करने की अपनी पहल के तहत यह आयोजन प्रतिमाह के पहले रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट में किया जाता है। इस बार यह बाजार अक्टूबर माह के दूसरे रविवार यानी 13 अक्टूबर को लग रहा है। श्री दुबे ने कहा कि अपने परिवार और बच्चों को जहरीले अनाज और सब्जियों से होने वाली खतरनाक बीमारियों और दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जैविक उत्पाद का खानपान जरूरी है। जैविक बाजार में अनाज, सब्जियां, गुड़ और मसालों के अलावा घी, शहद, दूध आदि उपलब्ध रहेंगे। इस बार दीपावली के लिए मुख्य रूप से गोबर से बने और प्राकृतिक रंगों से सजे दीये, लक्ष्मी जी मूर्ति, मिट्टी से बने किचिन में काम आने वाले बर्तन, सीधे खेतों से आई दातून, किसानों के घरों से बनी कपड़े की थैली उपलब्ध रहेगी। इस बाजार में उपभोक्ता आप जान पाएंगे कि कैसे अपनी छतों पर जहररहित फल, सब्जियां उगा सकते हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
रविवार को ईश्वर रेस्टॉरेंट में लगेगा जैविक बाजार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com