इटारसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज दस रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। शनिवार को जारी बुलेटिन में जहां नेगेटिव का आंकड़ा 579 था, वहीं आज यह 589 है। आज कोई सेंपल नहीं लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले से 641 सेंपल लिये जा चुके हैं जिनमें से 632 रिपोर्ट प्रापत हो चुकी है। अब केवल 9 सेंपल की रिपोर्ट आना शेष है। कोविड केयर सेंटर से अब तक 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, केवल एक मरीज कोविड केयर सेंटर इटारसी में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग डोर-टू-डोर 97569 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर चुका है जबकि 36797 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
आज दस रिपोर्ट और नेगेटिव आयी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








