---Advertisement---

आज 10 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी।/होशंगाबाद। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर उपचार के बाद दस लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं।इटारसी के 7 लोग हैं, जो अपने घर पहुंचे हैं। इनमें पांचवी लाइन, तीसरी लाइन और सूरजगंज गोदड़ीवाला धाम एरिया के शामिल हैं। अभी इनको होम कोरेन्टाइन रहने को कहा गया है।
सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके शिवानी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee, Superintendent of Government Hospital, Dr. AK Shivani) ने बताया कि आज 8 मरीजों की छुट्टी होना थी। लेकिन, एक का सेंपल फेल हो गया। अब उसका सेंपल कल लेकर जांच होगी और फिर नेगेटिव आने पर कल उसको डिस्चार्ज किया जा सकता है। इटारसी में आज 17 लोगों के सेंपल लिये हैं, जिसमें तीन का परीक्षण इटारसी में होगा और 14 भोपाल भेजे गये हैं।

जिले के बुलेटिन पर एक नजर
जिला स्वास्थ्य विभाग ने शाम को जारी बुलेटिन में बताया है कि दस लोग आज डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे हैं। आज किसी भी सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त नहीं हुई है। आज जिलेभर में कुल 100 सेंपल लिये हैं। अब तक लिये सेंपल की संख्या 3451 हो गयी है। इनमें से 3353 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अब तक लिये सेंपल में 3048 नेगेटिव रहे और आज के 4 मिलाकर 268 सेंपल पॉजिटिव रहे हैं। अब तक ठीक होकर 143 मरीज घर वापसी कर चुके हैं, जबकि 8 की मृत्यु हो चुकी है। अभी जिले में 117 एक्टिव प्रकरण हैं। अब तक बने 94 कंटेन्मेंट जोन में से वर्तमान में केवल 17 एक्टिव हैं। होशंगाबाद जिले में 107 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि जिले से बाहर 10 मरीज उपचाररत हैं।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.