इटारसी। करीब डेढ़ महीने पहले आत्महत्या करने वाले सनखेड़ा नाका निवासी सुनील चौरे को प्रताडि़त करने वाले छोटू केवट के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
घटना 22 नवंबर 2018 की है जब पुरानी इटारसी सनखेड़ा नाका निवासी सुनील चौरे 38 वर्ष ने रेल से कटकर आत्महत्या कर ली थी। सुनील का शव 226 ए केनाल के पास रेल की पटरी पर दो हिस्सों में मिला था। सुनील की जेब में स्वयं की रंगीन दो-तीन फोटो और गुटखा पाउच के अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में आरोपी छोटू पिता शंकरलाल केवट का जिक्र करते हुए सुनील ने लिखा था कि वह छोटू से बहुत परेशान है। छोटू उससे शराब के लिए पैसे मांगता है, इसलिए परेशान होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। छोटू सुनील के घर के सामने ही रहता है और जिस दिन सुनील ने आत्महत्या की उससे पहले छोटू ने मारपीट करके पैसों की मांग की थी।
इनका कहना है…!
मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के बाद आरोपी छोटू कहार के खिलाफ धारा 306 का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विक्रम रजक, टीआई इटारसी
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर गिरफ्तार, जेल भेजा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









