इटारसी। अपने बच्चों का जन्मदिन तो सभी मनाते हैं। कोई अपने घर में मनाता है तो कोई रेस्टोरेंट में जाकर। लेकिन, जो लोग लीग से हटकर काम करते हैं, वे लंबे समय तक याद किए जाते हैं। ऐसा ही एक जन्मदिन केसला जनपद के सीईओ दिलीप कुमार ने अपने बच्चे को मनाया। उन्होंने आदिवासी गांव में जाकर अपने बच्चे का जन्मदिन मनाया।
केसला ब्लाक के दूरस्थ आदिवासी अंचल में केसला जनपद पंचायत के सीईओ दिलीप कुमार ने अपने बच्चे का जन्मदिन मनाया। ग्राम जॉलीखेड़ा में सीईओ दिलीप कुमार ने अपने बच्चे शिवांश का जन्मदिन अपने परिवार के साथ जाकर मनाया। इस अवसर पर केक काटा और गांव के बुजुर्गों को शॉल भेंट किए तथा महिलाओं को साडिय़ां उपहार में दीं। इसी तरह से गांव के स्कूल के बच्चों को पाठय सामग्री, कम्पास बाक्स और टॉफियां वितरित कीं। उन्होंने गांव की समस्याओं पर भी ग्रामीणों से बातचीत की और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। एक अधिकारी को अपने बीच पाकर और उनसे उपहार प्राप्त कर ग्रामीण काफी खुश हुए। बच्चे शिवांश ने भी बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
आदिवासियों के बीच मनाया जन्मदिन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








