इटारसी। आम आदमी पार्टी के इटारसी नगर संयोजक फारुख शख भोपाल में इलाज़ के दौरान मौत से हार गए। उन्हें मधुमेह की अधिकता के कारण उनकी किडनी सहित कई अंगों पर बुरा असर पड़ा था। शनिवार-रविवार के दरम्यान आधी रात फारुख ने दम तोड़ दिया।
फारुख शेख ने अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण आप में ख़ास पहचान बना ली थी। आप के संस्थापक सदस्यों का कहना था कि फारुख ने हमेशा पार्टी के लिए किसी भी काम के लिए मना नहीं किया। उन्हें भुला पाना किसी के लिए मुमकिन नहीं है।
रविवार को उन्हें इटारसी में नमाज़ के बाद दफऩाया गया। उनकी अंतिम संस्कार मे शामिल होने होशंगाबाद जिले की चारों विधानसभा से आप के नेता कार्यकर्ता आए थे, जिनमें पूर्व जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण सोनी, राजेश गुप्ता, बनवारी लाल केवट, कैलाश सोनकिया, राकेश जराठे, मुकेश तिवारी मोहासा, कुलभूषण, सुनील जनोरिया, राजेश शर्मा, जफर उल्ला खान, जयंत शर्मा, नागराज आदि अनेक नामचीन शामिल रहे। मुस्लिम समाज में मिलनसार सभ्य व्यक्ति के रूप में उनकी पहचान थी। उनकी अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों उन्हें कंधा दिया और उनकी कब्र में ख़ाक सुपुर्द की।
आप के इटारसी नगर संयोजक नहीं रहे

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









