इटारसी। यदि आप बस में सफर कर रहे हैं और आपसे टिकट के अधिक रुपए वसूले जा रहे हैं, तो आप आरटीओ को सूचना देकर इस शोषण से बच सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने आज बसों में यात्रियों से होने वाले शोषण की शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया।
जिला परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने लगातार बसों में मिल रही ओवर लोडिंग और मनमाना किराया वसूलने की शिकायत पर आज बसों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बसों में ड्राइवर निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं मिले। इटारसी और होशंगाबाद का किराया बसों में 25 रुपये लेने की बात यात्रियों ने कही। जिस पर आरटीओ ने तत्काल बस कंडक्टर से 5 रुपये वापस कराए। आरटीओ ने सख्त चेतावनी दी कि यात्रियों से ज़्यादा किराया न लिया जाए। उन्होंने इटारसी-होशंगाबाद के लिए 20 रुपये लेने के निर्देश दिए।
आरटीओ ने वापस दिलाए पांच रुपए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








