इटारसी। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद रेलवे स्टेशन के अलावा रेलवे क्षेत्र को भी महफूज़ रखने के लिए आरपीएफ अभियान चला रही है। शनिवार को सुबह डीजल लोको शेड में कर्मचारियों को जांच के बाद ही भेजा गया।
आरपीएफ आतंकी धमकी के मद्देनजर किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। यही कारण है कि रेलवे परिसर के अन्य प्रतिष्ठानों पर भी जांच की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान रेल कर्मियों को कोई परेशानी न हो, इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है। शनिवार को डीजल लोको शेड गेट पर ही समस्त कर्मचारियों की चेकिंग की गई। जांच में आरपीएफ पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।
आरपीएफ ने की डीजल शेड गेट पर कर्मचारियों की जांच

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









