इटारसी। कलेक्टर धनजंय सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जीपी माली ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत होशंगाबाद जिले के इटारसी नगर में चिन्हित कंटेनमेंट जोन में आमजनों तक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं उनकी सतत आपूर्ति बनाए रखने के लिए दल का गठन किया है।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संजीव गुप्ता मो.नं. 9425436997 को दल प्रभारी नियुक्त किया है तथा सहायक संचालक सतपुड़ा टाईगर रिजर्व व्हीएस यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग ईएंडएम चेतना चौहान को सहायक बनाया है। उपरोक्त दल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इटारसी से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।
आवश्यक वस्तुओं की सतत आपूर्ति हेतु दल गठित


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









