इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने हेतु इको क्लब का गठन किया है। राष्ट्रीय हरित कोर योजना अंतर्गत इको क्लब द्वारा अपने स्तर पर महाविद्यालय परिसर, रहवासी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के आसपास जनमानस के सहयोग से स्थानीय स्तर पर वायु प्रदूषण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को कन्या महाविद्यालय में आम, कपास, नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, ऑवला, जामुन, पारीजात आदि पौधे का रोपण किया है। इस अवसर पर प्राचार्य कुमकुम जैन ने कहा की पर्यावरण से सीधा संबंध प्रकृति से होता है। पर्यावरण का ज्ञान मानव जीवन के बहुमुखी विकास का एक प्रबल साधन है, इसलिए सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण कर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण का संतुलन बनाये रखना चाहिए। इको क्लब के संयोजक डॉ. संजय आर्य ने बताया की हमारा मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, प्राकृतिक संसाधनों को बचाना तथा पर्यावरण के लिए कार्य करना है। तभी हमें स्वाच्छप वतावरण मिल सकेगा। यह तभी संभव है जब हम सभी मिलजुल कर पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य करें। इस कार्यक्रम में डॉ. आरएस मेहरा, डॉ. श्रीराम निवारिया, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, डॉ. पुनीत सक्सेना, सोमेश राठौर, डॉ. शिखा गुप्ता, सुश्री पुष्पा दवंडे, प्रियंका भट्ट, सोनम शमा, महेन्द्रिका मालवीय, कामधेनु पटोदिया, सरिता मेहरा, तरूणा तिवारी, हेमंत गोहिया, राजेश कुशवाहा एवं समस्त स्टॉफ और छात्राएं उपस्थित थीं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
इको क्लब ने किया पौधरोपण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com