---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

इटारसी के नेहरुगंज में तीन मकानों में भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत! देखें आग का वीडियो

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। यहां के नेहरुगंज क्षेत्र में रात्रि करीब साढ़े 3 बजे आग लगने से तीन मकान जल गये। इनमें से एक मकान पूरी तरह जल गया। आगजनी की इस घटना में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा और टीआई गौरव सिंह बुंदेला भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने पर मोहल्ले के लोगों ने शुरुआती मदद करते हुए लोगों को बाहर निकाला। आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है।

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब साढ़े 3 बजे आग पहले राजेंद्र सिंह राजपूत के कच्चे मकान में लगी और फिर पड़ोस के ही दो अन्य अधिवक्ता रवि सावदकर और अजय गंगराड़े के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए इटारसी, होशंगाबाद और ऑर्डनेंस फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची। इन सभी ने कुल 20 फेरे लगाए, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इसमें करीब तीन घंटे का वक्त लगा।

आग में जलकर दिव्यांग की मौत

राजेंद्र सिंह राजपूत की बेटी नंदिनी ने बताया, आग सबसे पहले उनके पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत के कमरे में लगी। वे सो रहे थे, दिव्यांग होने से वे भी समय पर निकल नहीं सके। जब तक हम उनको निकालने पहुंचते, आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हमें सिर्फ उनकी बचाओ-बचाओ की आवाज ही सुनाई दे रही थी। हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। पीछे से निकलकर हमने मोहल्ले वालों को आवाज दी फिर सभी ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की।

रात में सबको खबर की

सामने ही रहने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा ने बताया कि आग की घटना रात 3 से साढ़े तीन बजे के बीच की है। बिजली आना-जाना कर रही थी, वे गैलरी में आए तो देखा कि राजेन्द्र सिंह राजपूत के मकान के निचले हिस्से में आग लगी। उनके पैरों में गैंगरीन थी, वे भाग नहीं सके और आग इतनी फैल चुकी थी कि बच्चे भी उनको नहीं निकाल सके। बच्चों ने बमुश्किल पीछे के दरवाजे से भागकर अपने को बचाया। उन्होंने सबसे पहले दमकल को खबर की, फिर टीआई गौरव सिंह बुंदेला को कॉल किया। विद्युत मंडल फोन लगाया, जहां किसी ने नहीं उठाया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.