इटारसी। 5 जून को ईद-उल-फितर का त्यौहार है। यह त्यौहार शांति और सद्भाव से मने, पुलिस और प्रशासन की ओर से माकूल बंदोवस्त रहें, इसके लिए सोमवार की शाम को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी तो पुलिस और प्रशासन ने बेहतर इंतजाम करने का भरोसा दिलाया। एसडीओपी उमेश द्विवेदी ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की बात कही तो टीआई राघवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हर मस्जिद के पास पुलिस का बंदोवस्त रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी ने मस्जिदों और कबिस्तान के आसपास बेहतर सफाई और पेयजल का इंतजाम करने की बात कही। बिजली कंपनी के जेई वैभव मिश्रा ने आश्वस्त किया कि ईद की नमाज के वक्त बिजली कटौती नहीं होगी और पर्याप्त बिजली सप्लाई होगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने ईद की बधाई देते हुए प्रशासन से पानी, सुरक्षा और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव ने सफाई और पानी की व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार पूनम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, मुश्ताक अहमद, राजकुमार उपाध्याय केलू, दीपक अठौत्रा, दिलीप मैना, पार्षद राजकुमार यादव, शिवकिशोर रावत, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
ईद पर शांति, सद्भाव के लिए बनी एक राय

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








