इटारसी। शनिवार को सुबह थाना परिसर में आगामी त्योहार ईद को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समाज के इमाम एवं सदर के साथ एक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया। तय किया है कि ईद के दिन केवल पांच व्यक्तियों के नाम दिए जा कर नमाज अदा की जाए। शेष समाज के अन्य सभी लोग घर पर ही नमाज अदा करें।
बैठक में एसडीएम सतीश राय, एसडीओपी महेंद्र कुमार मालवीय, नगर निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, सीएमओ नगरपालिका सीपी राय के अलावा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों में मो. अतहर खान, जमील अहमद, समीर खान, बाबू भाई, शाकिर रजा नूरी, सईद खान उपस्थित थे।
ईद पर 5 व्यक्ति मस्जिद में अता करेंगे नमाज


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








