ईस्टर : निश्चय प्रभु जी उठा

इटारसी। इवेंजलिकल लूथरन चर्च मालवीय गंज इटारसी में मसीह समाज द्वारा ईस्टर की विशेष आराधना हुई। बाइबल के अनुसार मसीह समाज के लोगों का मानना है कि गुड फ्राइडे ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया और उन्होंने अपने प्राण परमेश्वर को सौंप दिए और तीसरे दिन मृतकों में से जी उठे। इसी क्रम में विशेष गीतों की प्रस्तुति एस गिरधारी, अंशिता दास, संजय जेम्स, कुमुदिनी जैकब ,भाई सालोमन एवं बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए। प्रभु के वचन को रेवरेंड शांतवन लाल द्वारा प्रचार किया गया।
यह असत्य पर सत्य एवं हिंसा पर अहिंसा की जीत का दिन है। ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार, यह ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने का दिन है। क्षमा और दया को समर्पित ईस्टर संडे के दिन पूरे विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की जाती है।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!