इटारसी। शहर के वार्ड 8 उत्तर बंगलिया में रविवार की शाम को एडवोकेट जयवंत नायक के घर के पास लगी बिजली की डीपी में आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग देखते ही मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने के प्रयत्न किये। लेकिन आग सिंगल खंभे पर ऊपर लगी डीपी में लगी थी और लोगों द्वारा फैका जा रहा पानी आग तक नहीं पहुंच पा रहा था।
उत्तर बंगलिया के एक बिजली के खंभे पर ऊपर लगी डीपी में आग बुझाने पहुंची दमकल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल जिस खंभे पर आग लगी थी, वहां झुग्गी बस्ती और संकरी गली थी जिससे दमकल पहुंचना मुश्किल हो रहा था। बिजली विभाग के जेई वैभव मिश्रा ने बताया कि वहां इतना अतिक्रमण था कि वाहन पहुंचना भी मुश्किल था। दमकल पहुंचने के लिए चौड़ा रास्ता भी नहीं था। दमकल बड़ी मुश्किल से मौके पर पहुंच सकी थी। रविवार को बनी स्थिति को देखकर नागरिकों पुष्पा ठाकुर, संतोष ठाकुर, बबलू ठाकुर सहित अन्य लोगों ने रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग पार्षद प्रियंका चौहान से की है। इस मामले में पार्षद श्रीमती चौहान का कहना है, सामूहिक रूप से आवेदन बनाकर सीएमओ और एसडीएम को जल्द ही देंगे।
उत्तर बंगलिया में डीपी में लगी आग

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








