इटारसी। शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर आबकारी अधिकारी राजेश साहू की टीम ने पोर्टरखोली क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी रवि को एक्टिवा स्कूटी सहित देसी मदिरा के पाव बरामद किये हैं। इनकी कीमती करीब 41 हजार रुपए बतायी गयी है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तथा जिला आबकारी अधिकारी अशोक राय के मार्गदर्शन में कार्य कर रही आबकारी विभाग इटारसी की टीम ने निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के बाद पोर्टरखोली के सुनसान पड़े क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे खड़े हुए आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। टीम में केके चौरे, राजेश गौर ने धर दबोचा। टीम ने आरोपी रवि नामदेव पिता रिखीराम नामदेव निवासी ईदगाह मोहल्ला इटारसी को सिल्वर कली की स्कूटी से परिवहन करते हुए सात पेटी में भरे 350 पाव देसी मंदिर जब्त की। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आबकारी अधिकारी राजेश साहू ने बताया कि आरोपी के बारे में पिछले दो-तीन दिनों से सूचना मिल रही थी, पर वह चमका देकर फरार हो जाता था। आज उसे पकड़ लिया गया।
एक्टिवा से सात पेटी देसी मदिरा जब्त

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








