---Advertisement---

एक माह से खुदा है गड्ढा, दुर्घटना की आशंका

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नाला मोहल्ला के मुख्य मार्ग पर युगांतर शाला के पास पाइप लाइन के बड़े लीकेज को ठीक करने के लिए नगर पालिका ने एक माह पूर्व सड़क पर बड़ा सा गड्ढा कर दिया था वह आज भी बना हुआ है और लीकेज भी सुधर नहीं सका है। ऐसे में हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
शहर के प्रमुख सड़क मार्गों में से एक राज टाकीज से लेकर मेहरागांव नदी तक का प्रमुख सड़क मार्ग जिसके ऊपर चार साल पहले बनी सीमेंट कांक्रीट की सड़क शहर की मजबूत सड़कों में से एक है। चूंकि यह दो करोड़ की लागत से बनी थी। लेकिन अब पानी के चक्कर में इस सड़क की जगह-जगह से खुदाई हो रही है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण युगांतर चौराह है। यहां सड़क के छह फुट नीचे एक बीस वर्ष पुरानी पाइप लाइन डली है जिसके छतिग्रस्त हो जाने से विगत एक साल से यहां पर प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क फोड़कर नाली में बेकार बह रहा था। अब जब गर्मी में पानी की समस्या आयी तो नगर पालिका ने उक्त पाइप लाइन को सुधारने के लिए लोकसभा चुनाव से पूर्व 2 मई को इस सड़क पर चार गुणा चार का गड्ढा खोदा और फिर इसे ऐसा ही छोड़ दिया। बता दें कि लीकेज से निकलने वाले पानी के प्रेशर से सड़क भी टूट रही है। इस संदर्भ में नगर पालिका के जल कार्य प्रभारी आदित्य पांडे से प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद से पूछकर बताएंगे। बहरहाल बीच सड़क पर चार गुणा चार फुट का गड्डा बना है और उसके भीतर लोहे की रॉड निकली हैं। देर रात इससे दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.