इटारसी। श्रीमंत राजमाता सिंधिया खेल प्रशासन में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे ग्रीष्मकालीन कैंप का समापन हो गया। कैंप में 45 बच्चों ने भाग लिया था।
खेड़ा स्थित खेल परिसर में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन होशंगाबाद और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित एथलेटिक्स का समर कैंप का समापन किया गया। एथलेटिक्स के इस कैंप में 45 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। कोच सुमन सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स में एकल खिलाड़ी होते हैं, इसलिए इसमें पारदर्शिता जायदा होती है और अपनी मेहनत का नतीजा भी सकारात्मक मिलता है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में अभी सुविधाओं का बहुत अभाव है जिसके चलते खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस ठीक से नहीं कर पा रहे हंै। इस कैंप को संचालित करने में नीलेश यादव, पप्पू, और हसन शेख का योगदान रहा।
एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर में लिया भाग

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









