इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में एमजीएम कालेज के गेट पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव प्रतीक मालवीय ने कहा जिस प्रकार की घटना जेएनयू में हुई है, जिस तरह से छात्रों को मारा और दिल्ली पुलिस ने अभी तक किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की। उससे साफ जाहिर है कि छात्रों के साथ ये घटना देश के गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हुई है और देश के एक विश्व विद्यालय को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। संगठन के नगर अध्यक्ष मयंक चौरे ने कहा कि मोदी सरकार दिल्ली चुनाव के पहले छात्रों को मोहरा बना रही है। छात्रों के साथ हुई घटना निंदनीय है। इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव प्रतीक मालवीय, नगर अध्यक्ष मयंक चौरे, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, एमजीएम कॉलेज अध्यक्ष अनुराग नोरिया, गल्र्स कॉलेज अध्यक्ष ऋतिका कुल्हारे, संजय मेहरा, शुभम कुशवाहा, अविनाश अहिरवार, संजीव चौरे, रवि मालवीय, रत्नेश जोनाथन, शिवम बड़कुर, राजेश चौरे, नमन पटेल, संस्कार भाट, सौरभ लौवंशी, विवेक मालवीय, शिवम चतुर्वेदी, निखिल निर्मल, मोहित कहार आदि इस मौके पर मौजूद थे। छात्र नेताओं ने जेएनयू घटना के विरोध में गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
एनएसयूआई ने जलाया गृहमंत्री का पुतला

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








