इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले और सफाई कर्मचारियों, वेंडर्स, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सुबह भोजन कराया। प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने बताया कि 30 मई को भी जरूरतमंद लोगों को यूनियन की तरफ से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
यूनियन की मुख्य शाखा ने लगातार तीसरे दिन इटारसी के सफाई कर्मचारियों, गरीबों वेंडरों एवं दैनिक वेतनभोगी गरीब कर्मचारियों को आज सुबह भोजन कराया। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव के आह्वान पर कामरेड केके शुक्ला के नेतृत्व में प्रदीप मालवीय, प्रीतम तिवारी, दीपक कुमार, महेश लिंगायत, हरिशंकर साहू, तरुण शुक्ला, संतोष शुक्ला, सुदीप, जयंत, मनोज मालवीय, जसवंत ठाकुर, देवी सिंह, जमुना प्रसाद, हरिशंकर त्रिपाठी रविंद्र चौधरी, मोहित मुंडे, कलेश, संदीप दुबे, नितेश्वर सिंह, तौसीफ खान, योगेश लाला, ऑलविन नायक, नरेश पाठक, गोलू मैना, चंपालाल, सुनील मलिक, नीरज सोनिया एवं स्टेशन के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने यह बीड़ा उठाया।
एम्पलाइज यूनियन ने जरूरतमंदों को भोजन कराया


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement














