राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यशाला हुई
इटारसी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत आज नगर पालिका के सभागार में एरिया लेबल कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान शहर भर के करीब बीस स्वसहायता समूहों की महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान स्वसहायता समूहों की महिलाओं को प्रोजेक्टर पर एएलएफ के कार्यों के विषय में सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने प्रजेंटेशन दिया।
समूहों को बैंक खाता संचालन एवं लेखा अभिलेख संधारण की जानकारी लेखा अधिकारी सुनील बाजपेयी ने दी। सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि शहर में कार्यरत विभिन्न वार्डों के स्वसहायता समूहों को मिलाकर एक एरिया लेबल फेडरेशन का गठन किया गया है। यह फेडरेशन शहर के वार्डों में सामाजिक सुरक्षा जैसे कार्यों के लिए योगदान देगा। समूह स्तर पर सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों को सुलझाने का कार्य करेगा, महिलाओं की आजीविका संबंधी परेशानियों जैसे यदि कोई समूह रोजगार से जुड़ा है तो उसकी बाजार संबंधी परेशानी, महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को हल करने और उसके निदान में सहयोग करने की दिशा में काम किया जाएगा।
[adrotate banner="7"]
एरिया लेबल कमेटी का गठन किया

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









