इटारसी। मध्य प्रदेश रक्तदान सेवा ग्रुप के सदस्यों ने एलएसी पर शहीद 20 जवानों को जयस्तंभ चौक पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रुप ने चाइना के द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध करते हुए चाइना के सामान का बहिष्कार एवं स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ के नारों के द्वारा अपने विरोध को प्रकट किया।
मध्यप्रदेश रक्तदान सेवा ग्रुप ने वीरों की वीरता को नमन करते हुए यह संकल्प लिया कि युद्ध की स्थिति में घायल वीरों के लिये रक्त की कमी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट मुकेश यादव, सैनिक राजाराम, सीताराम, ग्रुप एडमिन आशीष अरोरा, प्रवीण मेहरा, आशीष राज, हैप्पी जुनेजा, अभिषेक, डीजे गिडवानी, सोनू गोयल, अजीत, अजय बाबरिया, सुजीत कैथवास, सौरभ, राजेंद्र गुप्ता, मोहित, रिक्की, राहुल, योगेश राजभर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
एलएसी पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






