भोपाल। आधुनिक सुविधायुक्त तैयार किये गये उत्कृष्ट कोचों से सुसज्जित गाड़ी संख्या 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को भोपाल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 से सांसद, भोपाल आलोक संजर एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री, मध्य प्रदेश शासन आरिफ अकील ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल शोभन चौधुरी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अजय श्रीवास्तव सहित अन्य रेल अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रेल प्रशासन द्वारा अपने सम्माननीय यात्रियों को आरामदायक एवं सुखद यात्रा प्रदान करने के लिये सदैव प्रयासरत रहता है। इसी तारतम्य में भारतीय रेलवे के उत्कृष्ट परियोजना के रूप में विकसित उत्कृष्ट कोच तैयार किये जा रहे है, जो पर्यावरण के अनुकूल ”ग्रीन कोच” ट्रेन है। उत्कृष्ट परियोजना के तहत पुराने कोचों में बदलाव कर बेहतर सुविधाओं के साथ नया रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर डीआरएम शोभन चौधुरी ने बताया कि अपग्रेटेड (उत्कृष्ट) कोच से सुसज्जित गाड़ी संख्या 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के कोचों में पर्यावरण अनुकूल शौचालय बनाये हैं एवं वातानुकूलित कोचों में स्टेनलस स्टील का सोप डिस्पेंसर लगा है। दृष्टि बाधित यात्रियों की सुविधा के लिये दरवाजे के पास ब्रेल लिपि के बोर्ड लगे हैं। सीटों के बीच लगी टेबल को आकर्षक बनाने के साथ ही वहां चाय-पानी रखने के लिये होल्डर लगे हैं जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। कोचों के अन्दर अग्नि शामक यंत्र लगे हैं। सभी कोचों में पानी की टोंटी का प्रेशर वॉल शाफ्ट लगा है। ट्रेन के अन्दर आते ही यात्रियों को अच्छी यात्रा का एहसास होगा। दरवाजे खुलते ही खूबसूरत विनाइल रैपिंग की वजह से दरवाजा और आस पास का हिस्सा काफी सुन्दर दिखेगा। कोचों के अन्दर डिजिटल सीनरी लगी हैं। इन पर लगेे क्यू.आर.कोड स्कैन करने पर उस सीनरी से संबंधित इतिहास की जानकारी मिलेगी। मोबाइल चार्जिंग के लिये चार्जिंग पॉइंट लगे हैं। गाड़ी के कोचों पर ट्रेन नंबर व अन्य जानकारियां चमकीले रंग से लिखी हैं, जिससे अंधेरे में भी बेहद आसानी से पढ़ा जा सकता है। उत्कृष्ट कोचों से सुसज्जित यह गाड़ी यात्रियों को सुखद एवं आरामदायक यात्रा का एहसास करायेगी।
ऐसी है उत्कृष्ट कोच से सुसज्जित ट्रेन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








