फाइनल में होगा रायबरेली से मुकाबला
इटारसी। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में चल रही छटवी आल इंडिया दौलतराम वर्मा मेमोरियल आमंत्रण इंटर स्कूल हॉकी टूर्नामेंट के लिए होशंगाबाद जिला हॉकी संघ के नेतृत्व में हॉकी फीडर सेंटर इटारसी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल का टिकट कटा लिया है। आज इटारसी की टीम ने सेमीफाइनल में करनाल को बुरी तरह से हरा दिया। फाइनल में इटारसी का मुकाबला रायबरेली से होगा।
टीम के साथ दिल्ली गए कोच कन्हैया गुरयानी ने बताया कि इटारसी की टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। क्वार्टर फाइनल में टीम ने दिल्ली को हराया था। आज करनाल को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं। रविवार को दोपहर में रायबरेली से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने टीम इटारसी को शुभकामनाएं दी हैं।
ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में इटारसी का विजयी अभियान

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









