इटारसी। स्पिक मैके अध्याय इटारसी के तत्वावधान में इन दिनों स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन कराये जा रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को ग्राम जमानी के हायर सेकेंडरी स्कूल में सुप्रसिद्ध ओडीसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने सैकड़ों बच्चों के सम्मुख ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति दी।
उन्होंने ओडीसी नृत्य और मुद्राओं रस अभिनय आदि के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। उन्होंने अपने नृत्य के आरंभ में शिव स्तुति और भगवान जगन्नाथ की वंदना से आरंभ किया। दूसरी और तीसरी प्रस्तुति में नृत्य और भाव पक्ष और अभिनय प्रस्तुत किया। अंतिम प्रस्तुति में उडिया रचनाओं पर कृष्ण चरित्र का सुदर चित्रण किया। इस अवसर पर प्राचार्य सुश्री जोयस सालोमन, स्पिक मैके इटारसी अध्याय के संयोजक सुनील वाजपेयी, हेमंत दुबे जमानी के सभी स्कूलों के शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे।
ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति से बच्चे मंत्रमुग्ध हुए

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









